फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   man refused to marriage for car in dowry

बोलेरो के लिए पीएसी कर्मी ने रिश्ता तोड़ा

Mon, 12 Mar 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Mon, 12 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
man refused to marriage for car in dowry
demo pic
दहेज में बोलेरो व पांच लाख नगद की मांग पूरी नहीं हुई तो लड़का पक्ष ने शादी से पांच दिन पूर्व रिश्ता तोड़ दिया, और वह भी उस दिन जब लकड़ी पक्ष के लोग रिश्ते के बाद लगुन में दहेज का सामान लेकर लड़के के घर पहुंचे थे। लेकिन यहां लड़के के घर ताला लटका देखा तो होश उड़ गए। 
विज्ञापन

  खास बात यह है कि लड़का पीएसी का कर्मचारी है। पीड़ित लड़की पक्ष के लोगों ने अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से लड़के पक्ष के लोगों को मनाने का खूब प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खनौरा निवासी दयानंद ने बेटी का रिश्ता रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी पीएसी के कर्मचारी के साथ तय किया था। करीब पंद्रह दिन पूर्व रिश्ते में बुलेट मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान दिया गया था। शादी के कार्ड छप गए थे। पंद्रह मार्च को शादी होनी थी। शादी से पांच दिन पूर्व रविवार को लड़की पक्ष के लोग लगुन लेकर गए थे। साथ में दहेज का सामान भी था। लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज में देने के लिए आल्टो कार खरीदी थी। जबकि लड़के वालों ने ऐन मौके पर बोलेरो व पांच लाख नकद की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मांग पूरी नहीं होने पर लड़के पक्ष के लोग घर पर ताला लटका कर फरार हो गए। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने अन्य रिश्तेदारों को बीच में  डाल लड़के पक्ष के लोगों को काफी समझाने की कोशिश लेकिन बात नहीं बन सकी। पीड़ित पक्ष ने गजरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed