फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Man dies after being cut off from a poor chariot, not identified

Amroha News: गरीब रथ से कटकर शख्स की मौत, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being cut off from a poor chariot, not identified
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज के निकट गरीब रथ एक्सप्रेस से कट कर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही गजरौला थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नौ बजे गरीब रथ एक्सप्रेस मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। वह 9.15 बजे गजरौला रेलवे स्टेशन से निकल कर ओवरब्रिज से थोड़ी आगे बढ़ी थी। इसी बीच एक शख्स उसके आगे आ गया। वह ट्रेन से कट गया। सूचना पाकर आरपीएफ, जीआरपी व थाना पुलिसकर्मी पहुंच गए। मृतक की पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि मृतक कौन और कहां का रहने वाला है। जीआरपी ने शव के टुकड़े एकत्र किए। जिनको मोर्चरी पर भिजवाया। जीआरपी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन से कट कर अज्ञात शख्स की जान चली गई, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed