{"_id":"66ff28f106cfbaf4a10061d6","slug":"major-is-first-in-3000-meter-race-and-ashu-is-first-in-100-meter-race-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-126909-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन हजार मीटर दौड़ में मेजर तो 100 मीटर में आशु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन हजार मीटर दौड़ में मेजर तो 100 मीटर में आशु प्रथम
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
शिव इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग तीन हजार मीटर में मेजर ने पहला, विकास ने दूसरा, सब जूनियर वर्ग के 100 मीटर में आशु पहले, परवेज दूसरे और जूनियर वर्ग में अभिषेक पहले, कपिल दूसरे, सीनियर वर्ग में दीपू चौधरी पहले, रोहित सैनी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अभय, कपिल, फैसल, अभिषेक, अनमोल, कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर शलभ भारद्वाज ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में शिव इंटर कॉलेज, नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज घूंगावली, सेंड सेफ इंटर कॉलेज गजरौला, कुंदन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज गजरौला, किसान आदर्श इंटर कॉलेज चकन वाला, पर्स चड्ढा इंटर कॉलेज गजरौला, नारायण सिंह इंटर कॉलेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, बीएससी इंटर कॉलेज, कृष्ण कंपोजिट स्कूल तिगरिया आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में शैलेंद्र कुमार, विशाल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, बृजेश कुमार, नरेश दत्त शर्मा, अनिल यादव, धर्मेंद्र कुमार, ज्ञानेश चौहान रहे। संकुल प्रभारी डॉ शरद कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उन्हें जिले में मंडल में तथा स्टेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। दौड़ प्रतियोगिता समिति में नरेंद्र कुमार, जसपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मोनिका सिंह, हरिओम शर्मा, मुकेश कुमार, विनीत कुमार, चंचल रानी, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।