फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Majlis on the martyrdom day of Maula Ali

मौला अली ने अपनी पूरी जिंदगी को इस्लाम पर कुर्बान कर दी: मौलाना शाहदाब हैदर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Majlis on the martyrdom day of Maula Ali
अमरोहा। दामाद-ए-रसूल हजरत अली की यौम-ए-शहादत पर शहर में शबीहे ताबूत बरामद किए गए। मजलिसों का दौर चला। जिसमें हजरत अली की शहादत का जिक्र किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंडी चौब स्थित मस्जिद में सुबह नमाज के बाद मौलाए कायनात, अमीरूल मोमिनीन हजरत अली की शहादत पर मजलिस आयोजित हुई। जिसकी सोजख्वानी मास्टर तबारक अली व हमनवां ने की। ताबूत बरामद किया गया। जो गश्त करके अजाखाना मोहम्मद यूसुफ में जाकर समाप्त हुआ। मौलाना शाहदाब हैदर ने हजरत अली की शाहदत पर कहा कि जब इस्लाम व पैं का कोई मददगार नहीं था, उस समय हजरत अबुतालिब व उनकी औलाद ने पैगम्बर का साथ दिया। 21 रमजान को आप की शहादत हो गई। इसी सिलसिले में मौला अली के मानने वाले शहादत की याद हर साल मनाते हैं। अदनान हैदर राजन ने नौहा अली अली हाय अली रोके ये जैनब ने कहा अली अली हाय अली पढ़ कर माहौल को गमगीन बना दिया। आयोजक मुजाहिद अब्बास, मेराज रजा, अली हस्नैन, आसिफ निसार, अरशद कमाल, हैदर जिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed