फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahila Ki Maut Ke Baad Jasa Health Department, Hasan Nursing Home Seal

Amroha News: महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, हसन नर्सिंग होम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mahila Ki Maut Ke Baad Jasa Health Department, Hasan Nursing Home Seal
गजरौला (अमरोहा)। इलाज के दौरान हसनपुर के मकनपुर शुमाली निवासी अनीता की मौत के तीन दिन बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने हसन नर्सिंग होम को सील कर दिया। नोडल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए कहा कि नर्सिंग होम संचालक भागा हुआ है। उसके खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डाॅ. विशाल त्रिवेदी व डाॅ. शरत कुमार बृहस्पतिवार को कुमराला चौकी और पक्के पुल के निकट हसन नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम संचालक मौके पर नहीं मिला। यहां पर एक युवती मिली। उससे संचालक के बारे में जानकारी की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय को फोन कर नर्सिंग होम का पंजीकरण दिखवाया। इस दौरान पता चला कि नर्सिंग होम का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं है। वह अवैध रूप से संचालित हो रहा है। जिसके चलते नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत का भी मामला सामने आया था। मृतका के परिजनों ने काफी हंगामा किया था, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed