{"_id":"68f7e8bbdeef91cafc0b739a","slug":"mahatma-gandhis-statue-renovation-work-completed-unveiling-soon-eo-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-150125-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की प्रतिमा का कायाकल्प कार्य पूरा, अनावरण जल्द : ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की प्रतिमा का कायाकल्प कार्य पूरा, अनावरण जल्द : ईओ
Wed, 22 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन और ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने पालिका की ओर से बनवाई जा रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व स्मारक का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद संबंधितों और कार्यदाई फर्म को जरूरी निर्देश दिए।
ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रदेश के नगरों के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत और नगर विकास मंत्री के नगर सुशोभन कार्यक्रम की प्रेरणा से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने के लिए विभिन्न पार्कों, चौक-चौराहों, मार्गो, स्थानों का कायाकल्प किया गया है। विभिन्न स्थानों पर सुंदर स्मारक, वाटर फॉल आदि बनवाए गए हैं। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा जो काफी पुरानी व क्षीर्ण अवस्था में थी।
पालिका द्वारा इसका कायाकल्प कराया जा रहा है। कार्यदाई संस्था ने इसका कार्य पूर्ण कर दिया है। पालिका अध्यक्ष शशि जैन के साथ उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि शीघ्र ही महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण कर दिया जाएगा।