फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahashivratri today, temple and pagoda decorated for Jalabhishek

महाशिवरात्रि आज, जलाभिषेक को सजे मंदिर और शिवालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, temple and pagoda decorated for Jalabhishek
हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा शहर से गुजरता कांवड़ियों को जत्था। - फोटो : JPNAGAR
जिले भर में महाशिवरात्रि का त्योहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर जिले के मंदिरों और शिवालयों को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजा गया है। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में भक्तों की लाइन के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस की व्यवस्था की गई है। इससे पहले सोमवार को सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ रही। चोरों तरफ बोल बम-बम के उद्घोष की गूंज रही।
विज्ञापन

श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि के त्योहार को देखते हुए मंदिर में जलाभिषेक की पूूरी तैयारी कर ली गई हैं। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिरों में भी समितियों द्वारा व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर सभी शिवालयों को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं प्रशासन ने भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस की तैनाती की है। वहीं, सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की धूम मची रही। संभल, चंदौसी, बहजोई, बरेली, अलीगढ़, बबराला समेत के तमाम शिवभक्त कंधे पर कांवड़ लेकर पैदल गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। डीजे पर शिव के भजन शहर का वातावरण शिवमय रहा।
विज्ञापन

दोपहर 2:08 बजे के बाद चढ़ सकेंगी खड़ी कांवड़
पंडित आशीष त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार को (आज) महाशिवरात्रि का पर्व है। सुबह पांच बजे से जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है। कई सालों के बाद सुबह से ही चौदस का संजोग बना है। लेकिन कुंभ की भद्रा भी है। जिसकी वजह से खड़ी कांवड़ दोपहर 2:08 बजे के बाद चढ़ सकेंगी। जबकि बैठी कांवड़ सुबह से चढ़ेंगी। इसके अलावा महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें भगवान भोले का अभिषेक
गंगाजल, दूध, दही, शहद, पुष्प आदि से भगवान शिवशंकर का अभिषेक किया जाए। धूप दीप के साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, बैर, चौलाई के लड्डू का प्रसाद शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव के साथ ही शिव परिवार की पूजा भी करनी चाहिए।

डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया
महाशिवरात्रि में मद्देनजर सोमवार को डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी पूनम ने वासुदेव तीर्थ मंदिर का निरीक्षण किया। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का हाल जाना। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होने चाहिए। मेले में संदिग्धों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed