फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahashivratri: No entry for heavy vehicles on the highway from 23rd

Amroha News: महाशिवरात्रि 23 से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Tue, 18 Feb 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: No entry for heavy vehicles on the highway from 23rd
गजरौला हाईवे पर दौड़ते वाहन। संवाद
अमरोहा। महाशिवरात्रि के लिए कावड़ यात्रा शुरू हो गई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेने हरिद्वार जाने लगे हैं। 20 फरवरी से शिवभक्त हरिद्वार से लौटने लगेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

सड़कों पर कांवड़ियों को दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस ने रूट डायवर्जन करने का फैसला लिया है। 23 फरवरी की रात आठ बजे से हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, डंपर, ट्राॅला, पिकअप समेत सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जो 27 फरवरी शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इसके अलावा कार, बाइक और रोडवेज बसें हाईवे पर चलती रहेंगी। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 20 फरवरी की रात आठ बजे से भी डायवर्जन प्लान लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

फाल्गुन माह में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। बुलंदशहर, स्याना, गढ़मुक्तेश्वर, संभल, चंदौसी, बदायूं, अलीगढ़ आदि स्थानों के लोग जिले से गुजरते हुए मंजिल की ओर बढ़ते हैं। बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवड़िये मंडी धनौरा मार्ग पर कुमराला पुलिस चौकी के पीछे से गांव बसैली होते हुए हाईवे पहुंचते हैं। वहीं, अलीगढ़-बदायूं व संभल जाने वाले कांवड़िये मंडी धनौरा मार्ग से सलेमपुर गोसाई गांव होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे और फिर हसनपुर मार्ग से होते हुए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल, चंदौसी, मुरादाबाद व अलीगढ़ के शिवभक्त बिजनौर से नौगांवा सादात अमरोहा शहर होकर आगे बढ़ते हैं। धनौरा मार्ग पर सर्वाधिक संख्या में कांवड़िये रहते है। इसलिए पुलिस इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर देती है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगती हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि महाशिवरात्रि से पहले लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए निकलते हैं।

महाशिवरात्रि पर शिवाला और मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए हाईवे पर ट्रक, डंपर, छोटा हाथी, पिकअप सहित अन्य भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के अधिकारियों में मंथन हो गया है। हरिद्वार से लौटने वाले शिवभक्तों की भीड़ हाईवे पर बढ़ेगी, तो तुरंत ही रूट डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article