फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahashivratri: Liquor shops will remain closed from 22 to 26

महाशिवरात्रि : 22 से 26 तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Wed, 19 Feb 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Liquor shops will remain closed from 22 to 26
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के चलते 22 से 26 फरवरी की दोपहर तक शराब की 20 दुकानें बंद रहेंगी। यह दुकानें हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों के मार्ग में पड़ती है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया है।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। जिस पर आसपास के मंदिरों में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है। बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, इटावा, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों के कांवड़िये मंडी धनौरा से होते हुए गुजरते है। वह बसैली रेलवे फाटक को पार कर शहवाजपुर डोर से होते हुए हाईवे से अपनी मंजिल तय करते हैं, जबकि बहजोई, गवां, हसनपुर, आदमपुर, अनूपशहर, डिबाई के कांवड़िये सलेमपुर गौसाईं से गजरौला में दाखिल होकर इंदिरा चौक से होते हुए हसनपुर से निकल कर जाते हैं। कांवड़ियों के इस मार्ग में शराब की करीब 20 दुकान हैं। जिनको कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बंद रखा जाएगा। प्रशासनिक अफसरों का मानना है कि शराब की दुकानों के कारण विवाद होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

20 से 26 तक बंद रहेंगी हसनपुर में मीट की दुकानें

हसनपुर।
महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर नगर में मीट की दुकानें बंद कराने के उद्देश्य से कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह व कस्बा प्रभारी संदीप पंवार ने नगर के मीट दुकानदारों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर 20 से 26 फरवरी तक मीट की दुकानों को बंद रखें। यदि कोई इस अवधि में मीट की दुकान खोलेगा या चोरी छिपे मीट बेचने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed