फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maharaja Agrasen has been an inspiration for humanity: Kapil Dev

मानवता के प्रेरणास्रोत रहे हैं महाराजा अग्रसेन : कपिल देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen has been an inspiration for humanity: Kapil Dev
हसनपुर। अग्रवाल सभा हसनपुर के द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन मानवता के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्हाेंने समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने की लोगों से अपील की। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने भी विचार रखे। इससे पूर्व अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें महाराजा अग्रसेन वंदना, स्वागत गीत, एकल गीत, लघु नाटक, समूह गान, भाषण एवं नृत्य शामिल रहे।
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अग्रवाल समाज हसनपुर के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने समाज में अग्रवाल समाज की भूमिका पर विचार रखे। कहा कि महाराजा अग्रसेन ने त्याग, सहयोग और समाजसेवा की जो राह दिखाई, हमें उस पर चलकर अपने समाज को और अधिक मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप महामंत्री मयंक अग्रवाल एवं अक्षी अग्रवाल ने किया। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, मुकेश गोयल, राकेश बंसल, मधुर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, डॉ अनुज, मुकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed