{"_id":"654a97c01b3c1a707a002708","slug":"mahapanchayat-will-be-held-tomorrow-against-land-acquisition-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-8326-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में कल होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में कल होगी महापंचायत
विज्ञापन
हसनपुर। भाकियू अंबावत के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कहा कि औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन नहीं दी जाएगी। इसके संबंध में नौ नवंबर को पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों का पहुंचना जरूरी है।
मंगलवार को भाकियू अंबावत के युवा जिलाध्यक्ष लोकेश बिधुड़ी गांव रूस्तमपुर, गांगटकोला, ढकिया खादर, हाकमपुर, दौलतपुर व गंगवार के किसानों साथ एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। औद्योगिक गलियारा बनाने से भले ही क्षेत्र का नक्शा बदल जाएगा। लेकिन यहां के किसान तबाह हो जाएंगे। किसानों को किसी भी सूरत में तबाह नहीं होने दिया जाएगा। नौ नवंबर को आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलत के सामने मंदिर प्रांगण में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विकास प्रधान और युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचेंगे। एसडीएम हसनपुर एवं यूपीडा के अधिकारियों का पहुंचना अनिवार्य है। जो क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने एसडीएम के न मिलने पर कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस मौके पर तरुण कुमार, हितेंद्र कुमार, संजय सिंह, तेजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, लीला सिंह, इरफान, लटूर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -