फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mafia fired ax on mango trees in Hasanpur

हसनपुर में माफिया ने आम के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mafia fired ax on mango trees in Hasanpur
हसनपुर में वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी गई लकड़ी से लदी ट्राली। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। क्षेत्र में एक बार फिर माफियाओं ने प्लाटिंग के उद्देश्य से आम के हरे भरे पेड़ों पर शुक्रवार रात को कुल्हाड़ी चलाई। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह 6 बजे वन विभाग की टीम ने लकड़ी से जाता ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इस दौरान वन विभाग की टीम के साथ माफियाओं की जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर जाकर देखा तो कई पेड़ आम के काटे जा चुके थे। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि हसनपुर में कनेटा मार्ग पर हरे आम के पेड़ों को काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके की तरफ निकल गई। रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्रॉली आते मिले। जिसमें आम की कटी हुई लकड़ी भरी हुई थी। वन विभाग की टीम ने उसे रोका और पूछताछ शुरू की तो टीम के साथ माफियाओं ने नोकझोंक शुरू कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर जाकर देखा तो वहां कई आम के पेड़ काटे जा चुके थे। वन दरोगा पलट राम का कहना है कि मौके पर केवल दो पेड़ ही काटे गए थे। अन्य पेड़ों को काटने की तैयारी थी। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में किया गया है। उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी जाहिद, हाजी फरीद, एवं मुशाहिद, काशीराम कॉलोनी निवासी मकसूद अहमद, मेन बाजार निवासी हारून रशीद और झकड़ी अड्डा निवासी कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed