{"_id":"5e501d8d8ebc3ef3b13b684c","slug":"madarsa-exam-in-25th-feb-jpnagar-news-mbd34077553","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा की सालाना परीक्षा 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा की सालाना परीक्षा 25 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद की सालाना परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए हर संभव जतन आजमाए जा रहे हैं। जिले के परीक्षा केंद्रों में 25 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। एहतियातन प्रश्न पत्रों को कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तीन-तीन दिन के लिए की गई है। सीलबंद उत्तर पुस्तिका को जीआईसी के संकलन केंद्र में जमा कराना है।
जिले में मदरसा शिक्षा परिषद की सालाना परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन शहर जबकि छह दूसरे जगहों पर है। परीक्षा दो पालियों में होनी है। सुबह आठ से 11 बजे तक जबकि दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराया जाना है। इसके लिए 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरु होने से आधा घंटा के पहले तक हर हाल में मौजूद होना है। अपने सामने प्रश्न पत्र का बंडल खुलवाना है। परीक्षा की समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका का बंडल को शील्ड कराना है। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक के माध्यम से संकलन केंद्र में जमा कराना है। इसके अलावा चार सचल दल भी बनाए गए हैं। इसमें डीआईओएस, बीएसए, डॉयट के प्राचार्य और नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल हैं।
परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। प्रश्न पत्र के लिए खास सतर्कता बरती जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तीन-तीन दिन के लिए बनाए गए हैं। सचल दल भी गठित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- नरेश यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।