{"_id":"65c006522b450ad19301d41e","slug":"lucknow-delhi-highway-will-be-illuminated-with-street-lights-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-113278-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा लखनऊ-दिल्ली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा लखनऊ-दिल्ली हाईवे
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला से ब्रजघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा। इसके लिए दस किमी तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 350 खंभे लगवाएगा। हाईवे रोशन होने के कारण कोहरे की चादर में हाईवे पर वाहनों के सड़क हादसों में कमी आएगी। जिससे हाईवे पर वाहनों में सफर करने वाले लोग सुरक्षित घर पहुंच सकेंगे। जनहानि और धन हानि में कमी आएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-लखनऊ के चौड़ीकरण से लेकर विद्युतीकरण की रियायतग्राही संस्था आईआरबी हापुड़ मुरादाबाद टोल वे लिमिटेड है। जिसका कार्य निर्माण करना और हाईवे पर वाहनाें का संचालन कराना है। रियायतग्राही संस्था पर हापुड़ और मुरादाबाद के बीच हाईवे के चौड़ीकरण से लेकर विद्युतीकरण का भी जिम्मा है। हापुड़ और मुरादाबाद के बीच हाईवे की लंबाई करीब सौ किमी है। जिसमें ब्रजघाट से लेकर हापुड़ और गजरौला से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे पर 4006 स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशन कर दिया गया है, जबकि ब्रजघाट व गजरौला के बीच 10-12 किमी का भाग रोशन करने से रह गया है। जिसके चलते अंधेरी रात में हाईवे पर हादसे होते हैं। सर्दी में घने कोहरे में दृश्यता नहीं रहने के कारण हादसों की संख्या और बढ़ जाती है। कोहरे की चादर में कई बार तो एक वाहन से कई वाहन टकरा जाते हैं। हादसे रोकने और हाईवे को रोशन करने के लिए ही संस्था द्वारा विद्युतीकरण का काम कराया जाएगा। 350 पोल गाढ़ कर उन पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट तीन सौ वाट और ढाई सौ वाट की लगाई जाएंगी। जिनको गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला बिजलीघर से बिजली दी जाएगी। इसके लिए 26 कनेक्शन किए जाएंगे। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि जल्द ही पोल गाढ़ कर उन पर तार खींचने का काम किया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण का काम पूर्ण होते ही हाईवे को रोशन कर दिया जाएगा।