फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lover couple died by consuming poison

Amroha News: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Fri, 17 Mar 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 17 Mar 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
lover couple died by consuming poison
गजरौला(अमरोहा)। प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमिका हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर की है, जबकि प्रेमी युवक गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा पार गांव का रहने वाला है। युवक की 40 दिन पूर्व संभल जिले की युवती के साथ शादी हुई थी। दोनों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई बिना दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गंगा पार एक गांव निवासी युवक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। 40 दिन पूर्व उसकी शादी संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई। युवक के दोस्त की गढ़मुक्तेश्वर में रिश्तेदारी है। जहां पर आते-जाते उसका प्रेम-प्रसंग एक युवती से हो गया। युवक की शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक दूसरे को नहीं भूले। साथ जीने-मरने की कसम खा ली। प्रेमी की शादी हो जाने से आहत युवती जहर लेकर प्रेमी के गांव के निकट आई। गांव से करीब दो किमी दूर एक धामिक स्थल पर पेड़ के नीचे बैठकर प्रेमी को फोन कर बुलाया। उसके पहुंचते ही युवती ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्रेमिका के जहर खा लेने से आहत प्रेमी युवक ने भी सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

युवक ने गांव में फोन कर सूचना दी कि उसने व उसकी प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उनको उपचार के लिए लेकर दौड़े। मेरठ में भर्ती कराए गए। जहां पर दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उनके शवों को चुपचाप घर लाया गया।
विज्ञापन

प्रेमी युवक का गांव के सामने गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि प्रेमिका का ब्रजघाट गंगा किनारे दाह संस्कार किया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में किसी ने न तो शिकायत की और न ही कोई तहरीर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं छूटी पत्नी के हाथ की मेहंदी
प्रेमिका के साथ जहर खाकर जान देने वाले युवक की गजरौला के एक मोहल्ले में बहन रहती है। उसके घर धार्मिक कार्यक्रम था। जिसके चलते युवक की पत्नी और पूरा परिवार गजरौला आ गया था। घर पर वह अकेला रह गया था। इस बीच उसने प्रेमिका के साथ मौत को गले लगा लिया। 40 दिन पूर्व उसके साथ ब्याह कर आई पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके हाथ की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी है। उधर घटना के बाद एकत्र हुए रिश्तेदार और परिजनों का कहना था कि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था तो बता देता। इस तरह पत्नी की जिंदगी बर्बाद नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed