फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lost devotees in the hymns of Khatu Shyam

खाटू श्याम के भजनों में खोए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lost devotees in the hymns of Khatu Shyam
नववर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करता हुआ कलाकार - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर के सत्य नारायण मंदिर में खाटू श्याम मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत कर लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। खाटू श्याम का अलौकिक शृंगार देखते ही बनता था।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ श्याम बाबा की पूजा अर्चना के साथ किया गया। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना व गुरु की वंदना के बाद शुरू हुआ भजनों का सिलसिला। भजन गायक राघव वर्मा ने खाटू वाले श्याम धनी तेरा चर्चा हो गया रे, हारे का सहारे आज भर दे रहे मेरी झोली आदि कर्णप्रिय भजन पेश किया। भजन गायक सौरभ कौशिक इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना दिल मेेरा चोरी हो गया खाटू के मंदिर में आदि भजन पेश किए। आरती पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। दीपक शर्मा, राजीव अग्रवाल, अमित गर्ग, प्रिंस अग्रवाल, विशाल कौशिक, काजल गर्ग, अनीता वर्मा आदि मौजूद थी। राम जानकी मंदिर में भी भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां ब्रजेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed