फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lord Rama's procession turned out with pomp

गजरौला बस्ती में धूमधाम से निकली भगवान राम की बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama's procession turned out with pomp
गजरौला में राम बरात में शामिल राम लक्ष्मण की झांकी। - फोटो : HASANPUR
गजरौला। भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में सजी राम लक्ष्मण और विश्वामित्र व हनुमान की झांकियों ने मन मोह लिया। बारात में शामिल लोग बैंड बाजों की धुनों पर थिकरते चल रहे थे। रामलीला मैदान में आरती और पूजन के साथ शुरू हुई बारात नगर के कई मोहल्लों में घूमकर बारात यहीं आकर रुकी। नगर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत कर भगवान राम से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे अवंतिका पार्क रामलीला मैदान से भगवान राम की बारात भगवान राम की आरती और पूजन के बाद आगे बढ़ी। बारात घूमते हुए पुराना रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इसके बाद डाकखाना, अग्रसेन मार्केट, थाना चौराहा और टीचर कालोनी से वापस घूमते हुए बारात रामलीला मैदान में आकर रुकी। बारात में आगे चल रहे लोग रामचरित मानस की चौपाइयों पर झूमते चल रहे थे। बैंड बाजों की धुन मन को मोह रही थी। राम लक्ष्मण और विश्वामित्र व हनुमान की झांकी मन मोह रही थीं।इस मौके पर राम प्रकाश गर्ग,सोनू गर्ग, डा.आशुतोष भूषण शर्मा, डा.निरंजन प्रसाद गर्ग, जनार्दन कौशिक, अजय सिंघल, नितिन बंसल, राघव गौड़, योगेंद्र कुमार बंटू, राम निवास अग्रवाल, संजय सिंघल, प्रमोद सिंघल, राहुल गोयल, गौरव गोयल, अजय सिंघल, गिरीश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed