{"_id":"6089a94a8ebc3e8d2a1162f3","slug":"loot-with-lady-jpnagar-news-mbd3876939123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान की पत्नी की स्कूटी को ठोकर मारी, चेन और कान के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान की पत्नी की स्कूटी को ठोकर मारी, चेन और कान के कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बाजार से खरीदारी कर घर वापस लौट रही बीएसएफ के जवान की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने जेवर लूट लिए। बदमाशों से छीना छपटी के दौरान वह घायल भी हो गईं। सोने की चेन और कान के कुंडल लूट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की बाइक सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद डॉयल-112 की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
यह घटना देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड की है। कोठी खिदमतपुर निवासी किसान धर्मवीर सिंह की बेटी रूबी चौधरी की शादी मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फौलड़ा पट्टी निवासी बीएसएफ के जवान टीनू सिंह के साथ हुई है। टीनू सिंह की तैनाती जम्मू कश्मीर में है। इन दिनों रूबी चौधरी अपने मायके आई हुई हैं। बुधवार को वह खरीदारी करने शहर में आई थीं। स्कूटी सवार रूबी चौधरी दोपहर लगभग तीन बजे घर लौट रही थीं। कांठ रोड पर गुरु तेग बहादुर डिग्री कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर गिर गईं। इस बीच बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। रूबी ने प्रतिरोध किया तो बदमाश छीना छपटी करने लगे। इस बीच कान से कुंडल भी लूट लिए। इसके बाद बदमाश कांठ की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉयल-112 की टीम भी आ गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें बदमाशों की बाइक दिखाई दी है। हालांकि देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।