{"_id":"57ab83354f1c1b7102ee4b49","slug":"loot-servant-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से हटाने पर नौकर ने कराई थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से हटाने पर नौकर ने कराई थी लूट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरह दिन पूर्व कास्मेटिक व्यापारी से उसके पूर्व नौकर ने ही लूट कराई थी। कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्थे चढ़े आरोपियों से पुलिस ने 95 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने लूट की घटना का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चनप्पा ने बुधवार अपराह्न ढाई बजे पुलिस आफिस सभागार में कॉस्मेटिक व्यापारी सिराज उर्फ सिराजुद्दीन के साथ 26 जुलाई की रात की गई ढाई लाख रुपये की लूट का खुलासा किया।
एसपी ने कहा कि शाही चबूतरा मोहल्ला निवासी कास्मेेटिक व्यापारी की दुकान पर बेगम सराय मोहल्ले का शादाब काम करता था। संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसे व्यापारी ने हटा दिया था। दुकान से हटाने के कारण उसने लूट की योजना बनाई। शादाब को यह जानकारी थी कि व्यापारी सिराजुद्दीन प्रत्येक मंगलवार को खरीदारी करने के लिए दिल्ली जाता है। सोमवार को उसके पास काफी रकम रहती है।
विज्ञापन
उसने मोहल्ले के ही फईम पुत्र नसीम उर्फ नसीमुद्दीन, बरेली जनपद के विरासत गंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी नरेश प्रजापति तथा फईम पुत्र तहसीन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी किस रास्ते से घर जा रहा है यह बताने के लिए शादाब पहले ही खड़ा हो गया था। कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने चारों आरोपियों को दिल्ली सीलमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 95 हजार रुपये बरामद किए हैं।