फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot in hasanpur

बदमाशों ने मुनीम से साढे़ तीन लाख लूटे

Thu, 10 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 10 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
loot in hasanpur
क्राइम
नगीना और कांठ में खाद्य तेल की सप्लाई कर कैंटर से लौट रहे मुनीम और ड्राइवर से गांव अहरोई के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। देहात थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हसनपुर के व्यापारी गोपाल दास खाद्य तेल का व्यापार करते हैं। सरसों के तेल की सप्लाई बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में होती है। बुधवार को इनका गजरौला निवासी ड्राइवर नत्थू सिंह और मुनीम बरेली के आंवला का रहने वाला ईश्वरी प्रसाद माल लेकर कैंटर से नगीना और कांठ सप्लाई देने गए थे। कांठ में सप्लाई देने के बाद मुनीम और ड्राइवर कैंटर से ही लौट रहे थे। मुनीम के पास पेमेंट में मिले तीन लाख 43 हजार रुपये थे। 
विज्ञापन


मुनीम का आरोप है कि कांठ बाईपास पर गांव अहरोई के पास दो बाइक सवार होकर आए पांच बदमाशों ओवरटेक कर कैंटर को रुकवा लिया। रोकते ही तमंचे के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया और पिटाई शुरू कर दी। धमकाकर मुनीम से रुपये से भरा थैला और मोबाइल लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने पर मुनीम ने किसी तरह मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सौ नंबर पर फोनकर मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कांबिंग की, लेकिन बदमाशों की कहीं अता पता नहीं चला। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। मामले की तहरीर मुनीम की ओर से पुलिस को दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  चालक और मुनीम फिलहाल हसनपुर में रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed