फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

कार में लिफ्ट देकर हसनपुर के युवक को लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
loot
हसनपुर(अमरोहा)। गाजियाबाद से प्राइवेट नौकरी करके लौट रहे हसनपुर क्षेत्र के युवक को कार में लिफ्ट देकर गजरौला के लिए बैठाया और हापुड़ क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल, नगदी लूट ली। इतना ही नहीं हथियारों के बल पर एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया और करीब डेढ़ लाख रुपए अलग-अलग स्थानों से निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी निवासी राहुल कुमार गाजियाबाद में स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। राहुल के मुताबिक 27 जनवरी की शाम को वह गाजियाबाद के लालकुआं से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में गजरौला के लिए बैठा था। उसमें पहले से ही चालक के अलावा पांच लोग बैठे हुए थे। जब कार हापुड़ क्षेत्र में पहुंची तो कार में बैठे अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जेब में रखे तीस हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पर्स में एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था। हथियारों का भय दिखाकर पासवर्ड पूछ लिया और अलग-अलग एटीएम मशीन से एक लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद सिर में चाकू मारकर घायल भी कर दिया। बताया कि बदमाश खुर्जा के नजदीक अलीगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घायल निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद बुधवार को कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल हापुड़ व बुलंदशहर क्षेत्र का बताया गया। युवक को संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को मामले की जानकारी देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed