फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

भीकनपुर शुमाली में सोते समय चार महिलाओं के कुंडल झपटे, तिगरिया खादर में घर से उड़ाई नकदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
loot
गजरौला। गांव भीकनपुर शुमाली में चोरों ने चार घरों में धावा बोलकर वहां सो रही महिलाओं को कानों से सोने से कुंडल झपट लिए। एक महिला ने जाग होने पर शोर मचाया तो बदमाश उसका कुंडल खींचकर ले गया। इससे उसका कान फट गया। गांव तिगरिया खादर में घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी 35 हजार की नकदी, दस तोले की चांदी की पायजेब साफ कर दीं। वहीं गांव चौबारा में दीवार काटकर घुसे पशु चोर आहट होने पर भाग निकले। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा और चोर-बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार की मध्यरात्रि थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर शुमाली निवासी करण की पत्नी लोकेश, विपिन की पत्नी उर्मिला जयवेंदर की पत्नी प्रकाश अपने घरों में सोई हुई थीं। रात को किसी समय घर में घुसे चोरों ने उनके कुंडल निकाल लिए। जानकारी सुबह को हो सकी। वहीं सुरेश की पत्नी सुंदरी ने जाग होने पर एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस पर उसने झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिया। इससे सुंदरी का कान फट गया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला। बताते हैं बदमाश ने वहीं सो रहे उसके आठ माह के पुत्र अरुण के कपड़े भी उतारकर देखे कि कहीं उसने सोने-चांदी की कोई चीज तो नहीं पहनी हुई है। वहीं थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर निवासी सुनील का कहना है कि रात में किसी समय घर में घुसे चोर 35 हजार की नकदी और उसकी पत्नी की दस तोले की चांदी की पायजेब ले उड़े। उधर, थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी प्रकाश ने बताया कि रात को उसके घर में आए पशु चोर दीवार काटकर भीतर आ रहे थे। आहट होने पर भाग निकले। बताया कि दो दिन पूर्व भी उसका कटरा चोरी हुआ था जो कि गजरौला की नर्सरी में मिला था। गांव के ही चंद्रपाल, कलवा ने इंस्पेक्टर जयवीर सिंह से सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने सभी को समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed