फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lok Sabha Elections: Danish Ali will participate Nyay Yatra, confirmed his claim from Amroha

लोकसभा चुनाव: दानिश अली न्याय यात्रा में होंगे शामिल, पुख्ता की अमरोहा से दावेदारी, राहुल संग फोटो की पोस्ट

Fri, 23 Feb 2024 12:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

अमरोहा के सांसद दानिश अली ने न्याय यात्रा में शामिल होने की बात कह सरगर्मी बढ़ा दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट कर दी है। इससे उनके कांग्रेस से चुनाव लड़ने की बात और पुख्ता होती जा रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Danish Ali will participate Nyay Yatra, confirmed his claim from Amroha
अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली - फोटो : Social Media

विस्तार

अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने का एलान किया है। अब दानिश अली ने एक्स पर कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र में यात्रा का स्वागत है। सांसद ने राहुल गांधी के साथ दो फोटो एक्स पर शेयर की हैं।  पिछले दिनों बसपा सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा से निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


जिसके बाद दानिश अली की कांग्रेस के प्रति नजदीकियां बढ़ गईं हैं। लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी के पक्ष में बयान भी सामने आ रहे थे। वहीं राहुल गांधी से मुलाकात का दौर भी चला। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह अमरोहा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सपा से कांग्रेस का गठबंधन हो गया और सीट कांग्रेस के खाते में आ गई। उसके बाद तो दाशिन अली को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। अब अमरोहा में 24 फरवरी को आने वाले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत और उससे जुड़ने का एलान दानिश अली ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश अली ने बताया कि यात्रा हमारे संसदीय क्षेत्र में आ रही है। जिसका हम स्वागत कर रहे हैं। पूर्व में भी हम यात्रा से जुड़ चुके हैं। हम कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए शनिवार को अमरोहा आ रहे हैं।

बधाई के साथ किया जा रहा ट्रोल

सांसद कुंवर दानिश अली द्वारा की गई पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने बधाई दी। लेकिन, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक फॉलोअर्स ने कहा कि बिना बीएसपी के आपकी जमानत जब्त हो जाएगी। क्योंकि दूसरे फॉलोअर्स ने कहा कि क्षेत्र की जनता भी तैयार बैठी है पांच साल का हिसाब किताब के लिए।

एक फॉलोअर्स ने कहा कि सांसद जी बहुत दिन हो गए हैं आपको देखे हुए। आपके क्षेत्र से आता हूं मैं और आपको बहुत दिल से चुनाव लड़ाया था। आप कहां पर हो, अब याद आई है अपने क्षेत्र की। अबकी कोई ऐसी उम्मीद मत रखना जो इस सीट से जीत जाओगे।

कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दानिश अली के बारे में कहा कि वो पार्टी में नहीं है। प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कि अमरोहा की जनता में उनके प्रति जुड़ाव नहीं है। क्योंकि वह पांच साल अपने क्षेत्र में नहीं आए।



हमें नहीं लगता दानिश अली के नाम पर पार्टी विचार करेगी। ये सब अफवाहें हैं। अफवाहों से अमरोहा की जनता को बचना है। जमीनी कार्यकर्ता को पार्टी अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाएगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed