फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lok Sabha Election Amroha BSP MP Danish Ali joins Congress

Lok Sabha Election: यूपी में बसपा को लगा तगड़ा झटका, सांसद दानिश अली ने थामा कांग्रेस का हाथ

Wed, 20 Mar 2024 05:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Mar 2024 05:22 PM IST
सार

BSP MP Danish Ali joins Congress: यूपी के अमरोहा से बसपा के सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Amroha BSP MP Danish Ali joins Congress
सोनिया गांधी से मिलते सांसद दानिश अली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में बहुजन समाज पार्टी और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यूपी के अमरोहा से बसपा के सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता लाल सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। दोनों को ही दिल्ली में पवन खेड़ा ने पार्टी में शामिल कराया। 

विज्ञापन

उधर, अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस को लेकर सभी की नजरें लगी हुई हैं। अब तक बसपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं कर सकी है। इसी बीच बुधवार को सांसद दानिश अली ने कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही उनके प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 2019 में सांसद दानिश अली गठबंधन के तहत बसपा से चुनाव लड़े। यहां उन्होंने जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रति उनका प्रेम लगातार बढ़ा था। जिसके बाद नौ दिसंबर 2023 को बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। तब कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस से प्रत्याशी हो सकते हैं। इस बीच वह कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी कार में नजर आए। वहीं, लगातार कांग्रेस के प्रति बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव ने लोकसभा चुनाव में दावेदारी जताई थी। 

विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते हुए एलान किया था कि यदि दानिश को टिकट होता है तो वह चुनाव नहीं लड़ाऐंगे। हालांकि, उसके बाद से कांग्रेस के टिकट को लेकर असमंजस बना हुआ है। बता दें कि यह सीट सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस के खाते में गई थी। अमरोहा सीट से भाजपा ने कंवर सिंह तंवर तो बसपा ने भी डॉ. जाहिद हुसैन के रूप में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

लगातार चर्चा में रहे दानिश अली 
बसपा ने दिसंबर 2023 को अमरोहा सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। संसद में दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से संसद में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद बसपा सांसद दानिश अली चर्चाओं में आए थे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस प्रकरण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। तब से ही दानिश और कांग्रेस के बीच नजदीकी बढ़ने लगी थी। इस बढ़ती नजदीकी के कारण ही बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। 

2019 में बसपा के टिकट पर जीते चुनाव 
लोकसभा चुनाव 2019 में अमरोहा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले दानिश अली ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को बडे़ अंतर से हराया था। दानिश अली मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। उनके दादा महमूद अली विधायक और फिर 1977 में हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद रहे। जामिया मिलिया इस्लामिया से पढ़ाई करने वाले दानिश पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर जनता दल (सेक्यूलर) के साथ शुरू किया।

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में हुए थे शामिल 
कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) को मिलाने में दानिश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दानिश 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें अमरोहा से चुनाव लड़ने का मौका मिला था। उनके मुकाबले में भाजपा ने कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस ने सचिन चौधरी का टिकट दिया था। उन्होंने कंवर सिंह तंवर को लगभग 63 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed