फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down people stay in home

डीएम साहब! अब तो लोगों को घर में कैद करो...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
lock down people stay in home
अमरोहा। देश और दुनिया के बाद अब अमरोहा में भी कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा है। बावजूद इसके लोग घरों से निकलने में बाज नहीं आ रहे है। सुबह में सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ रहती है। जबकि दस बजे तक बाजार में सामान खरीदने वालों की भीड़ रहती है। कुछ लोग अनावश्यक काम से घर से निकलते हैं, लेकिन अधिकतर लोग बेवजह सड़कों पर घूमते हैं। बाजार और बैंकों के बाहर लोग की चहल-पहल रहती है। किसी को कोरोना का खौफ है, न सोशल डिस्टेंस की चिंता। ऐसे में हालात बुरे हो सकते हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डीएम-एसपी से लोगों को घरों में कैद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अमेरिका, इटली समेत दुनिया के 200 देशों के साथ भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी जा रही है। पिछले दो दिन में अमरोहा में भी सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन गजरौला, अमरोहा, जोया समेत कई मोहल्लो और गांवों को सील कर दिया है। इन्हें हॉटस्पॉट सील करने की तैयारी चल रही है। हैरत की बात यह है कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने वाले मोहल्लों में रहने वाले लोग दहशत में है। लेकिन अन्य कई गली-मोहल्लो में लोग सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग तो अपने आवश्यक कार्य से निकल रहे हैं। जबकि अधिकतर युवा और बच्चे बेवजह सड़कों पर डोल रहे हैं। यह सब सख्ती के बाद हो रहा है। पुलिस डंडा फटकार रही है, बावजूद इसके लोग सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सुबह दी गई ढील लोगों के लिए भारी न पड़ जाए। मोती नगर निवासी अवनिश यादव, आवास विकास निवासी विवेक त्रिपाठी, मोहल्ला मंडी चौब निवासी राकेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिये जिला अधिकारी और एसपी डॉ विपिन ताडा से लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अब तो जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस मिल गए हैं। अब तो लोगों को घरों में कैद करो। बिना सख्ती के यह लोग मानेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed