फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

लॉकडाउन तोड़ने वाले 11 गिरफ्तार, 621 वाहनों का चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
lock down
अमरोहा। शनिवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बेवजह सड़कों पर निकले 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बिना मास्क और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 1,68,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 621 वाहनों का चालान और तीन को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन का प्रावधान है। शनिवार और रविवार दोनों दिन लॉकडाउन रहता है। बावजूद इसके लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह आलम तक है जब पुलिस लगातार गली-मोहल्लों में अनाउंस कर लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है। शनिवार को भी लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आए। ऐसे में अलग-अलग थाना पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कीं। इसमें 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एसपी के निर्देश पर जिलेभर के 41 स्थानों पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बिना मास्क और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 1,68000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं 621 वाहनों का चालान काटा गया। जबकि पुलिस ने तीन वाहनों को सीज कर जब्त कर लिया है। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि अगर लोगों ने सबक नहीं लिया तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed