फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

आज और कल लॉक डाउन, मेडिकल इमरजेंसी छोड़ बाहर निकलें तो कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
lock down
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक का लॉकडाउन शुरू हो चुका है। शनिवार और रविवार को काम काज बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालयों में ताला लटका रहेगा। वहीं स्वास्थ्य, नगर पालिका/नगर पंचायत, आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग मुस्तैद रहेंगे। 55 घंटे आम लोगों के घरों से निकलने पर रोक है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़ किसी को भी सड़क पर निकलने पर रोक है। उल्लंघन पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के संक्रमण को लेकर तमाम संभावनाओं पर अमल करा रहे हैं। टेस्टिंग क्षमता भी बढ़ा दी गई है। संक्रमण के कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है। ऐसे में 18 और 19 जुलाई को जिले में लॉक डाउन रहेगा। इसके अलावा सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बंदी रहेगी। अब पांच दिन तक काम काज हो सकेगा। आदेश के बाद पहली बार साप्ताहिक लॉक डाउन शुरू हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने खास तैयारी की है। शहर और मोहल्लों के चौक चौराहे की नाकेबंदी रहेगी। दुकानों के शटर नहीं उठेंगे। हालांकि जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। लेकिन लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

मंगलवार की साप्ताहिक बंदी, प्रशासन और व्यापारी पशोपेश में
अमरोहा। शहर में साप्ताहिक बंदी मंगलवार को है। साप्ताहिक बंदी पर प्रशासन और व्यापारी पशोपेश में हैं। यह अनलॉक 1 और अनलॉक 2 में भी जारी है लेकिन प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन के दौरान साप्ताहिक बंदी को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी शहर के अलावा अन्य नगरीय निकायों में साप्ताहिक बंदी हो रही है। साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों का एक धड़ा समर्थन में है। उनका कहना है कि इस वक्त साप्ताहिक बंदी को स्थगित कर दिया गया तो सामान्य दौर में बंदी कराना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो दिन के लॉक डाउन में किसी को बाहर निकलने पर रोक है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़ बाहर नहीं निकलें। बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शशांक चौधरी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed