{"_id":"5ec5810f8ebc3e90941e5227","slug":"lock-down-jpnagar-news-mbd3498671143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों की नंबरिंग शुरू, ऑड ईवन फार्मूला लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों की नंबरिंग शुरू, ऑड ईवन फार्मूला लागू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/नौगांवा सादात। दुकानों के खोलने के लिए व्यापारिक संगठनों से वार्ता शुरू हो गई है। प्रशासन का दुकानों को खोलने का जोर है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन प्राथमिकता में है। फिलहाल प्रशासन तीन मॉडल पर अमल करने में जुटा है। ऑड-ईवन, दाईं पटरी या बांई पटरी की दुकान इसके अलावा अंतिम मॉडल है एक पटरी की दुकान खुलेगी लेकिन एक दुकान को छोड़ कर। फिलहाल देर शाम तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। वहीं अमरोहा, नौगांवा सादात, हसनपुर, गजरौला में दुकानों की नंबरिंग शुरू कर दी गई है। एक या दो दिन में बाजार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एसडीएम विवेक यादव ने बुधवार की शाम को शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। व्यापारियों से उनकी बातों को सुना। इसके अलावा एक्शन प्लान प्रस्तुत करने को कहा। व्यापारियों के समक्ष तीन मॉडल प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना जरुरी है। इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। हालांकि दुकानों के खुलने के बारे में अंतिम निर्णय नहीं हो सका। वहीं नौगांवा सादात तहसील परिसर में व्यापारियों की बैठक हुई। एसडीएम इंदनंदन सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल की बैठक कैसे दुकाने खुलेंगी। सबसे अधिक जरुरी है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि 22 मई तक हॉट स्पॉट की अवधि है।