फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Local students will aim at district level shooting competition

Amroha News: जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना साधेंगे स्थानीय विद्यार्थी

Fri, 01 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Local students will aim at district level shooting competition
गजरौला (अमरोहा)। नगर में शुक्रवार से शुरू होने वाली जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों अपना निशाना लगाएंगे। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 28 जुलाई से जिले में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन जिले के अलग अलग कॉलेजों में 22 सितंबर तक होना है।
विज्ञापन


शिव इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शरद कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज ने बताया कि जिले के इंटर कॉलेजों में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू हो गईं जो 22 सितंबर तक चलेंगी। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आठ अक्तूूबर तक होंगी। एक अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजन का जिम्मा शिव इंटर कॉलेज को मिला है, लेकिन कॉलेज में रेंज नहीं होने के कारण यह एक निजी रेंज में कराई जाएगी।
विज्ञापन


इन खेलों का भी होगा आयोजन

छह अगस्त को टेबिल टेनिस आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा में, सात अगस्त को डिडौली के डीएनएस इंटर कॉलेज में बैडमिंटन, आठ अगस्त को सिख इंटर कॉलेज में फुटबॉल, 11 को ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी, 12 को जूडो कुंदन इंटर कॉलेज अमरोहा, 13 को बॉस्केटबॉल पुष्पा सारस्वत इंटर कॉलेज मंगूपुरा, 18 को मलखंब प्रतियोगिता शोहरत इंटर कॉलेज नौगावां सादात, 19 को हॉकी श्रीराम किसान आदर्श इंटर कॉलेज बादशाहपुर, 20 को भारोत्तलन प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज मूंढ़ाखेड़ा में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अगस्त को कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर में वॉलीबॉल, 23 को नगर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में क्लारीपट्टू, 25 को बॉक्सिंग प्रतियोगिता श्री गांधी इंटर कॉलेज धनौरा, 26 को वुशु प्रतियोगिता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जब्दा, 27 को कुराश प्रतियोगिता आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर, 28 को सेपक टाकरा प्रतियोगिता श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर, 29 को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में गतका, 30 अगस्त को थागता मार्शल आर्ट राजकीय इंटर कॉलेज बछरायूं में की जाएगी।


एक सितंबर को योगासन की प्रतियोगिता जय शिव कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ेरना, तीन सितंबर को लायंस कन्या इंटर कॉलेज मंडी धनौरा में बालिका वर्ग की कबड्डी, छह सितंबर को बालक वर्ग की कबड्डी किसान इंटर कॉलेज ड्यौढ़ी वाजिदपुर में की जाएगी। आठ सितंबर को शतरंज प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में, 20 सितंबर को बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में और बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता जेएस इंटर कॉलेज अमरोहा में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article