{"_id":"65a84e33b3ed899a800d4274","slug":"local-stray-cattle-should-be-protected-in-nandi-goshala-guraitha-yogendra-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-12370-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी गोशाला गुरैठा में स्थानीय छुट्टा गोवंश को किया जाए संरक्षित : योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी गोशाला गुरैठा में स्थानीय छुट्टा गोवंश को किया जाए संरक्षित : योगेंद्र
Thu, 18 Jan 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर की मासिक पंचायत में गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि सर्दी के मौसम में किसान और छुट्टा पशु दोनों ही परेशान हो रहे हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए।
शिव मंदिर आदमपुर के प्रांगण में पंचायत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुंवरपाल सिंह व संचालन शीशपाल सिंह ने किया। कहा कि नंदी गोशाला गुरैठा में बाहरी पशुओं को संरक्षित किया जा रहा है। जबकि स्थानीय पशुओं को नहीं लिया जा रहा। कहा कि पहले स्थानीय छुट्टा पशुओं को संरक्षित किया जाए। इसके बाद बाहरी पशुओं को लिया जाए। गन्ने का दाम घोषित किया जाए। हरियाणा में गन्ने का रेट 386 रुपए प्रति क्विंटल है।
यूपी में 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। पात्र लोगों के राशन कार्ड बिना किसी जांच के काटे जा रहे हैं जो कि गलत है। 27 तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 28 जनवरी को पूर्ति निरीक्षक गंगेश्वरी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राकेश कुमार, कमल ठाकुर, कोषाध्यक्ष नईम सिंह, चरण सिंह, माेमराज, मुरारीलाल, शिव कुमार, राजवीर सिंह, बाल किशन रहे।