फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Liquor shops open, crowds overflowing, social distancing forgotten

शराब की दुकानें खुलीं, उमड़ रही भीड़,सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops open, crowds overflowing, social distancing forgotten
गजरौला। लॉक़डाउन में शराब की दुकानें भी खोल दी गईं हैं। दुकानें खुलते ही वहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग भी धड़ाम हो रही है। वहीं लॉकडाउन में शराब की बिक्री शुरू होने से पुलिस को लड़ाई-झगड़े और आपराधिक घटनाओं के होने की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर में देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें खोल दी गईं। सुबह के समय मदिरा की दुकानें खुली देख शौकीनों के चेहरे खिल उठे। वहीं दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। कई दुकानों पर भारी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ीं। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने का आदेश प्राप्त हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि लॉक़डाउन में शराब की बिक्री शुरू होने के बाद शांत पड़े लड़ाई-झगड़े फिर से उभर कर आएंगे। साथ ही आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed