फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Liquor shop theft uncovered, three arrested

Amroha News: शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 08:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:42 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop theft uncovered, three arrested
रजबपुर (अमरोहा)। एक सप्ताह पहले शराब की दुकान में हुई चोरी कर रजबपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये की शराब, 62 हजार की नकदी और कार बरामद की है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि 20 सितंबर की रात अतरासी हसनपुर रोड पर स्थित शराब की कंपोजिट दुकान में हुई थी।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान में नकब लगाकर 65 पेटी शराब चुराई थी। यह दुकान अतरासी चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। बुलंदशहर निवासी शकीला बेगम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार को रजबपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल निवासी दिनेश, अंकित उर्फ अंकुल और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा निवासी गोलू उर्फ आर्तिक के रूप में हुई है। सीओ के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से दिनेश की स्कॉर्पियो से विभिन्न ब्रांड की 24 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी दिनेश ने शराब की दुकान में चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है, जबकि अंकित और गोलू के पास से 62 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed