फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lineman who went to repair the line was beaten up, case filed against three

Amroha News: लाइन की मरम्मत करने गए लाइनमैन से मारपीट, तीन पर केस

Mon, 16 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lineman who went to repair the line was beaten up, case filed against three
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

खेत में नलकूप की लाइन की मरम्मत करने गए लाइनमैन के साथ मारपीट की गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल लाइनमैन का उपचार कराया गया है।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव बुद्धावाला मेहरपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह जयतौली बिजलीघर में लाइनमैन है। 14 जून की रात करीब नौ बजे हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर के इकबाल ने फोन कर गांव सिरसा गुर्जर में अपने खेत पर बिजली के तार जोडने को लेकर बुलाया था। तार जोड़ने को लेकर इकबाल से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान इकबाल ने अपने साथियों को बुला लिया और लाइनमैन के साथ मारपीट की गई, जिसमें लाइनमैन घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल का अस्पताल में उपचार कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर इकबाल, रामजीमल व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed