फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lineman who went to repair the line was beaten up, case filed against three

Amroha News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बाइक रामपुर के चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत

Mon, 16 Jun 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lineman who went to repair the line was beaten up, case filed against three
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर नाईपुरा के सामने बने अंडरपास के ढाल पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश (19) की मौत हो गई। दोनों रामपुर से काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर नाईपुरा के सामने हादसा हो गया है। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर अंडरपास का जहां ढाल खत्म हो रहा है, वहां ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी है। उसके पास ही क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी है। बराबर में ही दो युवकों के शव पड़े हैं।
विज्ञापन

दोनों की पहचान रामपुर के शाहबाद थानाक्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल और उसके चचेरे भाई राजेश के रूप में की गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई दिल्ली में काम करते और दिल्ली में ही रहते थे। रविवार सुबह भी दोनों दिल्ली जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आए ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकराई गई। इसके बाद ट्रैक्टर भी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। वहीं, परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर वनवे यातायात बना हादसे के कारण
रविवार सुबह करीब सात बजे हुए हादसे के पीछे हाईवे पर वाहनों का वनवे दौड़ना माना जा रहा है। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक वनवे कर रखा है। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर ही दोनों तरफ के वाहन दौड़ रहे हैं। जबकि, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन अवरोध लगाकर बंद कर रखी है। सुबह के समय बाइक सवार दोनों युवक अंडरपास के ढाल पर आए तो सामने से ट्रैक्टर-ट्राॅली आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली घूमकर हाईवे पर आ गई, जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed