{"_id":"66844550c19ba5b5de027d64","slug":"lightning-fell-on-the-house-during-rain-girl-got-burnt-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-121334-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश के दौरान मकान पर गिरी बिजली, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश के दौरान मकान पर गिरी बिजली, युवती झुलसी
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। नवादा गांव में बिजली गिरने से मकान में दरार आ गई। बिजली की चपेट में आकर युवती झुलस गई। जबकि, घर में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा की है। यहां किसान राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह गांव के अड्डे पर परचून की दुकान भी करते हैं। उनकी पत्नी महावती आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उनके बेटे अरविंद और बेटी अर्चना स्वास्थ्य विभाग में हैं। मंगलवार की दोपहर राजेंद्र सिंह दुकान पर थे। जबकि उनकी पत्नी स्कूल में थीं। जबकि बेटा अरविंद व अर्चना ड्यूटी गए थे। तीसरी बेटी आरती जनपद बिजनौर में सीएचओ के पद पर तैनात हैं। फिलहाल वह घर पर थी। मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान राजेंद्र सिंह के मकान पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरी तो मकान में दरार आ गई और आरती मामूली रूप से झुलस गईं। इतना ही नहीं घर में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। जबकि पड़ोसी मनफूल सिंह और सोमपाल सिंह के घर में भी विद्युत उपकरण भी फुंक गए। आकाशीय बिजली गिरने के बाद गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने आरती को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान बताया जा रहा है।
-- -- --