फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   light rain in amroha

हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई गर्मी और उमस, लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
light rain in amroha
अमरोहा। भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार की दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिस कारण कुछ देर गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। हालांकि की आसमान में बादलों छाए रहने से चिलचिलाती धूप का सामना नहीं करना पड़ा। इससे मामूली राहत मिली। कृषि विभाग की माने तो अगले चौबीस घंटे में मूसलाधार बारिश पड़ सकती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन, शुक्रवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। हसनपुर में मूसलाधार बारिश हुई। जबकि अमरोहा में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद अचानक बादल गायब हो गए। तेज धूप खिलने लगी। जिससे गर्मी और उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों के पसीने छूट गए। उमस के कारण लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।गर्मी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रखी है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा है। बूंदाबांदी होना अच्छी बारिश के संकेत हैं। अगले चौबीस घंटे में मूसलाधार बारिश पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed