{"_id":"5e501cce8ebc3ef4025a12c4","slug":"light-bill-in-amroha-villege-center-jpnagar-news-mbd3407740151","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात के 17 प्रतिशत उपभोक्ता जमा कर रहे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात के 17 प्रतिशत उपभोक्ता जमा कर रहे बिजली बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बिजली निगम देहात के उपभोक्ता बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। देहात के अधिकतम 17 फीसदी उपभोक्ता ही बिल जमा कर सके हैं। इसके चलते बिजली निगम की राजस्व की मासिक वसूली प्रभावित हो सकती है। सबसे खराब प्रगति गजरौला द्वितीय यानी हसनपुर क्षेत्र की है। बिल की वसूली के मामले में खराब प्रगति पर कई अभियंता के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
जिले में चार वितरण खंड में कुल 25,4,521 उपभोक्ता देहात के हैं। इसमें 2,44,598 का मासिक बिल तैयार हो रहा है, जबकि 1,95,130 उपभोक्ताओं का मीटर के हिसाब से प्रति महीना बिल बन रहा है। बिजली निगम ने 1,63,439 उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रखा है जो तीन से चार महीने में बिजली का बिल जमा करते हैं। इनमें फरवरी महीना में महज 23,150 उपभोक्ता बिल जमा कर सके हैं। हालांकि देहात के उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और कॉमन सर्विस सेंटर में बिल जमा करने की सुविधा है, लेकिन उनका बिल को जमा करने में रुझान नहीं बढ़ सका है। मालूम हो कि गजरौला द्वितीय यानी हसनपुर में सर्वाधिक 76,885 उपभोक्ता हैं। इसके बाद गजरौला प्रथम में 72,320 उपभोक्ता हैं। अमरोहा प्रथम में 56,248 और अमरोहा द्वितीय में 49068 उपभोक्ता हैं।
यह हैं बिल जमा करने वाले उपभोक्ता का ब्योरा
वितरण खंड जमा करने वाले उपभोक्ता
अमरोहा प्रथम 5295
अमरोहा द्वितीय 7989
गजरौला प्रथम 4057
गजरौला द्वितीय 5809