फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lift facility at railway station soon

Amroha News: रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा जल्द

Mon, 03 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lift facility at railway station soon
अमरोहा। एक तरफ जहां रेलवे स्टेशन के विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर यात्रियाें को अन्य सुविधा दिए जाने की तैयारी भी की जा रही है। जल्द ही अब यात्रियों को दो लिफ्ट की सुविधा मिलने जा रही है। वहीं, दूसरा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। इसके लिए ले आउट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उसके पास होते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, स्टेशन पर वेटिंग हॉल और मालगोदाम के निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमरोहा रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार करने के लिए चयन हुआ। इसके लिए आठ करोड़ से अधिक का बजट जारी हुआ था। यहां स्टेशन के विस्तार, विकास और सौंदर्यीकरण को कई कार्य योजनाएं तैयार हुईं। इसके तहत वेटिंग हॉल, पार्किंग, डाक पार्सल गोदाम, प्लेटफार्म टिकट काउंटर, कंट्रोल रूम आदि का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

करीब 16 माह पूर्व यहां पर निर्माण शुरू हुआ, जिसके बाद यहां वार्तालाप हॉल, टिकट खिड़की, प्लेटफार्म नंबर दो पर टीन शेड बनकर तैयार हो गया है, जबकि तीन से चार भवन भी बनकर तैयार हो गए हैं। हालांकि, वेटिंग हॉल को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों की मानें तो यहां करीब 40 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि यात्रियों के लिए यहां लिफ्ट व फुटओवरब्रिज की सुविधा मिलने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले छह से सात माह में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। ले आउट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। जल्द ही इसके पास होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज बनने से मिलेगी सहूलियत : स्टेशन पर विकास कार्य अब गति पकड़ने लगा है। यहां प्लेटफार्म बनाने का कार्य तो चल रहा है। वहीं जल्द ही दिल्ली की दिशा में फुट ओवरब्रिज भी बनेगा। जिससे यात्रियों को ट्रैक पार करना नहीं पड़ेगा। अभी तक मुरादाबाद दिशा में यह ब्रिज बना है। कई बाद जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री ट्रैक पार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed