फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Licenses of two medical stores canceled in case of receipt of expired medicines

Amroha News: एक्सपायरी दवा मिलने के मामले में दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two medical stores canceled in case of receipt of expired medicines
अमरोहा। चार माह पहले बड़ी तादाद में एक्सपायर दवाओं के मिलने के मामले में दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। औषधि प्रशासन विभाग ने दिसंबर माह में गांधी मूर्ति के पास एवं मोहल्ला पक्का बाग स्थित दो मेडिकल स्टोरों में बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद की थीं। दोनों मेडिकल स्टोर स्वामियों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

दिसंबर माह में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गांधी मूर्ति के पास स्थित कृष्णा मेडिकोज एवं पक्का बाग स्थित गर्ग फार्मास्युटिकल पर छापा मारते हुए एक्सपायर दवाएं बरामद की थीं। करीब 70 लाख रुपये की एक्सपायर दवाएं बरामद हुई थीं। इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलने के बाद प्रशासन भी सन्न रह गया था। मामले में जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। साथ ही एक्सपायर दवाओं के 11 नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें तीन नमूने भी जांच में फेल हो गए थे। औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए दवाओं के खरीदने के संबंध में साक्ष्य भी मांगे गए थे।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल संचालकों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के संबंध में फिलहाल जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed