फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lepord attack to a villager

कुड़ी रवाना में तेंदुए ने किया ग्रामीण पर हमला

Tue, 11 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
lepord attack to a villager
leopard
देहात थाना क्षेत्र इन दिनों तेंदुए का जबरदस्त आतंक छाया हुआ है। सोमवार को तेंदुए ने जिले के बार्डर से सटे छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुड़ी रवाना में ग्रामीण के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं, नाजरपुर पट्टी में भी तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने खेतों में काफी तलाश की, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं लगा। जंगली जानवर की धमक से गांव में दहशत का माहौल बना है। किसान खेत पर जाने को तैयार नहीं हैं।   
विज्ञापन


अमरोहा जिले के गांव नन्हेड़ा से सटा मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र का गांव कुड़ी रवाना है। रविवार रात यहां तेंदुआ घुस आया। किसानों ने बताया कि तेंदुआ किसान विजयपाल सिंह का घेर की दीवार पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के शोर मचाने पर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेतों की भाग निकला। किसान को काफी खरोंचे आई हैं। सुबह ग्रामीणों ने लाठी डंडों के साथ नन्हेड़ा के जंगलों में भी तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पड़ोस के गांव में तेंदुए की दस्तक से यहां भी दहशत का माहौल है।

वहीं, ग्राम नाजरपुर पट्टी के किसान दिनेश और रिंकू ट्रैक्टर से सोमवार की सुबह छह बजे खेत पर खेतों पर चारा लेने गए थे। थोड़ी दूर पर किसी जानवर की आहट महसूस हुई। किसान ने नजरें दौड़ाई, तो कुछ दूरी पर तेंदुआ चहलकदमी करता दिखा। ये देखकर उसके होश उड़ गए।


किसान शोर मचाते हुए ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर भागे तो तेंदुए ने झपट्टा मारने की कोशिश की। किसी तरह से किसान गांव पहुंचे इनके होश फाख्ता थे। गांव पहुंचकर आपबीती सुनाई, तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे। काफी तलाशी की, लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। गांव में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed