फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

तेंदुए ने तीन बकरियों पर हमला कर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
leoperd
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव सकतपुर में तेंदुए ने बाहरी छोर पर बनी एक पशुशाला में घुसकर तीन बकरियों पर हमला कर मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए को काफी तलाश किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए का खौफ कम नहीं हो रहा है। करीब आठ दिन से तेंदुए को पकड़ने के लिए फूलपुर बीझलपुर के जंगल में पिंजड़ा लगाया हुआ है, लेकिन उसमें तेंदुआ नहीं फंस सका है। तेंदुए पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरों में भी तेंदुए की कोई मूवमेंट कैद नहीं हुई है। इसी बीच गुरुवार रात तेंदुए ने गांव सकतपुर में पशुओं पर हमला किया। गांव निवासी किसान नदीम का घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। घर के पास ही पशुशाला बनी हुई है। करीब दो बजे दीवार फांदकर तेंदुआ पशुशाला में घुस गया और तीन बकरियों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। तीन बकरियों में एक बच्चा भी शामिल है। बकरियों के मिमयाने की आवाज सुनकर किसान ने उठकर देखा तो वहां बकरियां मरी हुई पड़ी थीं। मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार सुबह को वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन की की। लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। वन दरोगा सुमित राठी का कहना है कि सकतपुर में किसी जानवर ने बकरियों पर हमला किया है, जानवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed