फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard trapped in cage of Forest Department sent to Amangarh Tiger Reserve people lived in panic

अमरोहा: वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, आमानगढ़ टाइगर रिजर्व भेजा, दहशत में रहते थे क्षेत्र के लोग 

Sun, 12 Sep 2021 11:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 11:06 PM IST
सार

दो सितंबर को सुनपुरा गांव के जंगल एक मादा तेंदुए का शव मिला था। उस वक्त वन विभाग ने दो तेंदुओं की लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत होने की बात कही थी।

विज्ञापन
Leopard trapped in cage of Forest Department sent to Amangarh Tiger Reserve people lived in panic
तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की ‘कैद’ में आ ही गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सुनपुरा गांव के जंगल में पिंजरा लगाया था। इससे पहले दो सितंबर को सुनपुरा गांव के जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला था। वन विभाग ने दो तेंदुओं की लड़ाई में उसकी मौत होने का दावा किया था। पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग ने बिजनौर के आमानगढ़ टाइगर रिजर्व भेज दिया है।

विज्ञापन


पिछले एक साल से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जंगल में तेंदुआ दिख रहा था। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में रहते थे और लोगों को खेतों पर जाना मुश्किल हो गया था। दो सितंबर को सुनपुरा गांव के जंगल एक मादा तेंदुए का शव मिला था। उस वक्त वन विभाग ने दो तेंदुओं की लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत होने की बात कही थी। इसके बाद में ग्रामीणों ने दूसरा तेंदुआ देखे जाने का दावा किया था। यह तेंदुआ कई बार लोगों के सामने आ चुका था। 
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। किसी अनहोनी की डर से वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए सुनपुरा के जंगल में पिंजरा लगाया था। शुक्रवार की रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने तेंदुआ को पिंजरे में फंसा देखा। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पिंजरे में फंसा तेंदुआ मामूली रूप से घायल भी हुआ है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में फंस गया है। उसे बिजनौर जनपद के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed