फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard terror: Attack on six people entered Lalapur village of Amroha, condition of two is critical

तेंदुए का आतंक: अमरोहा के लालापुर गांव में घुस छह लोगों पर हमला, दो की हालत नाजुक...वन विभाग की टीम पहुंची

Mon, 04 Mar 2024 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:22 AM IST
सार

अमरोहा के आदमपुर इलाके में तेंदुए ने गांव में घुसकर देर रात छह लोगों पर हमला कर दिया। इससे सभी जख्मी हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर है। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद लोगों ने एकत्र होकर तेंदुए को भगाया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Leopard terror: Attack on six people entered Lalapur village of Amroha, condition of two is critical
अमरोहा में तेंदुए का आतंक - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। अब रहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में घुसकर तेंदुए ने छह लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। 

विज्ञापन


लालापुर गांव वन विभाग के जंगल से घिरा हुआ है। रविवार की रात गांव के लोग सोए हुए थे। करीब तीन बजे अचानक तेंदुआ गांव में घुस आया। एक के बाद एक घरों में घुसकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। सबसे पहले अनिल त्यागी इसके बाद राजीव त्यागी, हरिराम, दीपक जाटव, सुमित जाटव और सोमवती पर हमला घायल कर दिया।
विज्ञापन


एक के बाद एक हमला होने से गांव के लोगों में चीखपुकार मच गई। तेंदुए ने गांव के ही रहने वाले इरफान की बकरी को भी जख्मी कर दिया। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ खेदड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और वन दरोगा सुमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल अनिल त्यागी और हरिराम को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।


दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, वन दरोगा सुमित कुमार ने तेंदुआ होने से इनकार किया है। उन्होंने कुत्ता द्वारा हमला करने की बात कही है। ग्रामीण तेंदुआ के हमले का दावा कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed