फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen with three cubs in Banska, panic among villagers

Amroha News: बांसका में तीन शावकों के साथ दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 25 Sep 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen with three cubs in Banska, panic among villagers
बुरावली (अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। अब तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ देखा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका कला में रविवार की शाम को गफ्फार व सत्तार ईदगाह के पास अपने खेत पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देखा कि तेंदुआ एक खेत से निकलकर दूसरे गन्ने के के खेत में घुसा है। उसके साथ तीन शावक भी हैं। तेंदुए को देखकर ग्रामीण गांव की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को तेंदुआ होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेतों पर पहुंचे। तलाश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वन विभाग को अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, गांव में एक युवक ने दो दिन पूर्व यूकेलिप्टस के पेड़ से उतरते हुए तेंदुए को देखा था। जिसकी युवक ने वीडियो भी बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाए। अन्यथा वह किसी पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने अकेले जंगल जाना बंद कर दिया है। ग्रामीण समूह में ही जंगल जा रहे हैं। वन दरोगा पलटराम का कहना कि जल्द ही जल्द ही गांव पहुंचकर तेंदुए की तलाश की जा जाएगी। ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed