फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen sitting on tubewell cell, video goes viral

Amroha News: ट्यूबवेल की कोठरी पर बैठा दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen sitting on tubewell cell, video goes viral
नौगांवा सादात। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र में ट्यूबवेल की कोठरी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। कार सवार लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला गूला तलाब निवासी याबर अब्बास का चंद्रकुटी की मढैयां के पास सड़क किनारे खेत है। उनके ट्यूबवेल पर कोठरी बनी है। शुक्रवार रात कुछ लोग कार से रास्ते से गुजर रहे थे। तभी कार की हेडलाइट की रोशनी में उन्होंने कोठरी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने कार रोक कर वीडियो बनानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में कूद कर भाग गया। कार सवार लोगों ने जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed