{"_id":"67c60f7c4e3c5d217409e84e","slug":"leopard-seen-sitting-near-primary-school-in-chakmajidpur-village-panic-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135374-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चकमजीदपुर गांव में प्राइमरी स्कूल के पास बैठा दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चकमजीदपुर गांव में प्राइमरी स्कूल के पास बैठा दिखा तेंदुआ, दहशत
Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर के गांव चकमजीदपुर में सड़क किनारे बैठा तेंदुआ। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : संवाद
रजबपुर (अमरोहा)। गांव चकमजीदपुर के प्राइमरी स्कूल के पास रविवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवार लोगों ने सड़क किनारे बैठे तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है।
रविवार की रात गांव चांदनगर के रहने वाले रोहित, दीपेश और दीपक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह चकमजीदपुर गांव से निकलकर प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे तो सड़क किनारे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। कार की लाइट में सामने तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा था। तेंदुए को देखकर रोहित, दीपेश और दीपक ने मोबाइल से सड़क किनारे बैठे तेंदुए की वीडियो बना ली। साथ ही ग्रामीणों को सूचना दे दी।
तेंदुए की जानकारी मिलते की काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुआ दिखाई देने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। साथ ही आसपास के गांव के लोग खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों से सतर्कता बताने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।