फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen on the roof of a farm in Kailsa, panic

Amroha News: कैलसा में खेत पर बनी कोठरी की छत पर दिखा तेंदुआ, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen on the roof of a farm in Kailsa, panic
कैलसा (अमरोहा)। जनपद में तेंदुए की दहशत बरकरार है। अब कचिया गांव में खेत पर बनी कोठरी की छत पर तेंदुआ बैठा दिखा है। तेंदुए को देखकर कार सवार लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कचिया गांव के कुछ लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार की हेडलाइट की रोशनी खेत में बनी कोठरी पर पड़ी तो उसे पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर कार सवार लोग अचंभित रह गए। तुरंत ही उन्होंने तेंदुए को मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद कार सवार लोगों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस बड़ी संख्या में ग्रामीण उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाष और योगेश ने बताया कि तेंदुआ यहां कई दिन से दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। साथ ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed