{"_id":"67993d646f5de9e9da003438","slug":"leopard-seen-near-petrol-pump-in-kailsa-panic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-133284-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैलसा में पेट्रोल पंप के पास दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैलसा में पेट्रोल पंप के पास दिखा तेंदुआ, दहशत
Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। अब तेंदुआ कैलसा में पेट्रोल पंप और बैंक्वेट हॉल के बाहर देखा गया है। तेंदुए की चहल पहल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खालिद हसन नाम के व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज फेसबुक पर शेयर की हैं।
यह मामला कैलसा में आरके फिलिंग स्टेशन कैलसा पास बैंक्वेट हॉल का है। सोमवार सुबह करीब तीन बजे तेंदुआ पेट्रोल पंप और बैंक्वेट हॉल के पास घूमता देखा गया। तेंदुए की चहल पहल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों को तेंदुआ देखे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। तेंदुए की दहशत के कारण स्थानीय लोगों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया। वहीं लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को भेज कर जांच कराई गई। दोबारा से तेंदुआ देखा जाएगा तो पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।