{"_id":"67ec489f81e0c2e8a1011ef7","slug":"leopard-seen-near-house-in-alipur-kalan-panic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-137198-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अल्लीपुर कलां में घर के पास दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अल्लीपुर कलां में घर के पास दिखा तेंदुआ, दहशत
Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
जिले में लगातार तेंदुए की दस्तक बनी हुई है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र के अलीपुर कलां में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर किया। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुआ कभी जंगल में तो कभी गांव की आबादी के पास दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में भी किसान के घर के पास तेंदुआ दिखाई दिया है। आहट होने पर किसान बबलू ने छत पर जाकर टार्च की रोशनी में देखा तो उन्हें घर के पास पशुशाला की ओर तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। उन्होंने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में तेंदुआ घर की दीवार के पास टहलता दिख रहा है। वहीं, टार्च की रोशनी पड़ने पर वह खेत में चला गया। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।