फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen in Nauner, declaration from mosque, video of two leopards gone viral

नौनेर में दिखा तेंदुआ, मस्जिद से ऐलान, दो तेंदुओं का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Nauner, declaration from mosque, video of two leopards gone viral
गजरौला। खादर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। गांव नौनेर में तेंदुए द्वारा बकरी पर हमला किए जाने और तेंदुआ देखे जाने के बाद खलबली मच गई। मस्जिद से एनाउंसमेंट तक हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तेंदुए के जोड़े का वीडियो पतेवा गांव का बताए जाने से लोग दहशत में हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम गांव नौनेर निवासी इबतेहसन की पत्नी नल पर पानी भर रही थीं। इसी दौरान उसकी निगाह पास में ही तालाब पर पड़ी तो तेंदुए को देश उसकी चीख निकल गई। बताते हैं कि इसी बीच तेंदुए ने उनके घर में बंधी बकरी पर हमला कर दिया। वहीं तेंदुए का शोर गांव में हो गया और मस्जिद से भी ऐलान कराया गया कि घरों से बाहर न निकलें। वहीं रात नौ बजे सोशल मीडिया पर गांव पतेवा का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें दो तेंदुए सड़क पार कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांव पतेवा में खेत में सो रहे ग्रामीण को तेंदुए ने हमलाकर मार दिया था। इसके बाद तेंदुए एक पेड़ पर भी देखा गया था। खादर के गांवों में तेंदुए को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed